बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से 1 की मौत
उपमंडल के धरवास- सुराल मार्ग पर बोलेरो वाहन के नाले में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन में कुल तीन लोग सवार थे। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल किलाड में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है। उधर,एएसपी चंबा विनोद कुमार धीमान ने वाहन दुर्घटना में एक व्यक्ति के मारे जाने व दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि की है।
Post a Comment