मेडिकल कॉलेज चम्बा में 75वे आजादी अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर सांस्कृतिक गौरव विषय पर भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन


पंडित जवाहरलाल नेहरू सरकारी मेडिकल कॉलेज चम्बा में 75वे आजादी अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर संस्कृतिक गौरव विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में एमबीबीएस बैच 2019 के 120 प्रशिक्षुओ ने भाग लिया। भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के माध्यम और दिशा निर्देश के अनुसार आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित जवाहरलाल नेहरू सरकारी मेडिकल कॉलेज चम्बा प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने की। इस मोके पर डॉ. पंकज गुप्ता ने कहा की भारत की भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए अपनी गहरी प्रशंसा और गर्व व्यक्त करने के लिए आपके सामने खड़ा हूं। भारत, एक ऐसी भूमि जो हजारों वर्षों से सभ्यता का उद्गम स्थल रही है, परंपराओं, रीति-रिवाजों, भाषाओं और कलाओं के विविध चित्रपटों का घर है। हमारी सांस्कृतिक विरासत न केवल हमारे लिए अत्यधिक गौरव का स्रोत है, बल्कि यह हमारे महान राष्ट्र की एकता का भी एक वसीयतनामा है। इस प्रतियोगिता में अक्षित अटवाल ने प्रथम स्थान तो भाविका महाजन, रोहित नड्डा और मीनाक्षी को प्रतियोगिता में भाग लेने पर मेडिकल कॉलेज चम्बा के प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस मोके पर डॉ अदिति चतुर्वेदी, डॉ. पूजा सहोत्रा और डॉ. संजय कश्यप ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।

Post a Comment

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget