रविवार को चम्बा जिला मुख्यालय मे स्थित परिधि गृह मे कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गाँधी की पुण्यतिथि पर एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, व जिला कांग्रेस कमेटी सहित विभिन्न फ्रंटियर संगठनों के पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गाँधी की दिवंगत आत्मा की शांति के प्रार्थना की। इस दौरान श्री गांधीजी की समृति मे परिधि प्रांगण मे पौधारोपण भी किया गया।
सबसे पहले ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चम्बा के अध्यक्ष करतार सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके उनको श्रद्धांजलि सुमन अर्पित किये। उनके साथ अल्पसंख्यक कांग्रेस के राज्य उपाध्यक्ष लियाक़त अली खान मौजूद रहे। इस दौरान समस्त कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों राजीव गाँधी द्वारा देश के विकास के लिए किए गए योगदान की सराहना की। सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चम्बा के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने कहा कि देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री होने का गौरव सिर्फ राजीव गाँधी को ही है। उन्होंने कहा कि पांच वर्षों के कार्यकाल मे राजीव गाँधी ने देश को संचार क्रांति, नव शिक्षा नीति, युवायों को वोट का अधिकार, अंतरिक्ष कार्यक्रम जैसे कई काम किए जिसकी आधारशिला पर आज देश का विकास संभव हो सका है।
इस दौरन अल्पसंख्यक कांग्रेस राज्य उपाध्यक्ष लियाक़त खान, जिला महासचिव नरेश राणा, सेवादल पूर्व अध्यक्ष अब्दुल गनी, जिला उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, चुराह कांग्रेस के सह प्रभारी डाक्टर दिनेश शर्मा, अनुसूचित कांग्रेस जिला अध्यक्ष जितेंद्र सूर्या, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू कुमारी, ब्लॉक महासचिव दीपक कुमार, सेवादल अध्यक्ष महासू राम, महासचिव मनोज दिओड़, केवल कुमार, अमरीश सूरी, इंटक अध्यक्ष डी आर निर्मोही नेक राज, उपाध्यक्ष जीवन सलारिया, शिवकरण सिंह, अशोक माण्डला, शशी मैहरा परमिंदर मैहरा,मुहम्मद खान, ब्लॉक सचिव मनोज मुकेश शर्मा, रमेश शर्मा जितेंद्र मैहरा, विजय मैहरा राकेश कुमार मनीषा कुमारी, महासचिव निशा कुमारी, सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Post a Comment